Pages

Showing posts with label Zip line. Show all posts
Showing posts with label Zip line. Show all posts

Sunday, January 27, 2013

वेल्स में सबसे लंबी जिप लाइन


रोमांचप्रेमियों के लिए जिप लाइन या जिपिंग एक बड़ा आकर्षण होता है। एक ऐसा रोमांच जिसमें कम जोखिम में भी मजा भरपूर होता है। जिपिंग में आप एक खास किस्म का फ्लाइंग स्यूट पहनकर तार से लटक जाते हैं और इस तार के सहारे आप हवा में मानो उड़ते हुए फर्राटा भरते हैं। भारत में भी इस तरह के कई जिपटूर अब लोकप्रिय हो रहे हैं। यूके के वेल्स में बानगोर के निकट बेथेस्दा में इस साल मार्च से जिप वल्र्ड नाम से एक नई जिप लाइन शुरू हो रही है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह यूरोप की सबसे लंबी जिप लाइन है। लगभग एक मील (1700 मीटर) से भी ज्यादा लंबी इस जिपलाइन पर आप सौ किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भर सकते हैं। और भी रोमांचक बात यह है कि इस जिप लाइन में जमीन से अधिकतम ऊंचाई पांच सौ फुट से भी ज्यादा है। एक पुरानी खदान पर बनाई गई इस जिप लाइन की उड़ान में आप पहाड़ी झील भी पार करेंगे। एक बिंदु पर तो आप इस झील से सात सौ फुट ऊपर उड़ान भर सकेंगे। यह इलाका भी काफी रोमांचक है। उत्तरी वेल्स की पहाडिय़ों में यहां घूमना और जिपिंग करना दो सौ साल के इतिहास में सैर करने जैसा है। जिस हिस्से में जिप वर्ल्ड है, वह दस साल पहले इस्तेमाल में आना बंद हो गया था। आज यहां यूरोप की सबसे लंबी व तेज गति वाली जिप लाइन है। बड़ी जिप लाइन पर उड़ानभरने से पहले यहां एक छोटी जिप लाइन भी है जो लगभग पांच सौ मीटर लंबी है। यह पूरा अनुभव तीन से चार घंटे का है और बेहद यादगार।