यह हममें से ज्यादातर के बूते के बाहर की बात है। इसकी कल्पना मात्र विलासिता का चरम आभास देती है। और यह कोई क्रूज जहाज नहीं, जैसा कि तस्वीरों से आभास होता है। बाहर से भले ही यह क्रूज जहाज लगे लेकिन यह पानी पर बसी एक दुनिया है। यह पूरी दुनिया में निजी स्वामित्व वाला सबसे बड़ा निवासीय जहाज है। यानी इसमें लोगों के घर हैं और घर कोई मामूली नहीं। अब घर हैं तो यह जहाज भी कोई शोपीस नहीं। यह जहाज पूरी दुनिया घूमता है। यानी इसके घरों के बाशिंदों को पूरी दुनिया घूमने के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ता। उनके घर पूरी दुनिया घूमते हैं। अब यह कोई आम क्रूज जहाज होता, तो इतने बड़े जहाज में 1800 से ज्यादा यात्री होते। लेकिन चूंकि इसमें स्वीट या कमरे न होकर आलीशान घर हैं, तो लिहाजा इसमें 165 आलीशान निजी लग्जरी अपार्टमेंट हैं।
यह द वर्ल्ड है, और नाम के अनुरूप वाकई एक अलग दुनिया। इसके लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक इस दुनिया के निवासी हैं। इस समय इन निवासियों में अमेरिका, यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका व दक्षिण अफ्रीका के लगभग 19 देशों के 130 परिवार शामिल हैं। ये सब लोग इस जहाज के साझा मालिक हैं और यह सब मिलकर तय करते हैं कि जहाज किस समय दुनिया के किस समुद्र को चीरेगा और किस तट को चूमेगा। जानकर हैरानी होगी कि बीते साल इस जहाज ने पचास से ज्यादा देशों की सैर की। अमूमन हर शहर में यह दो से पांच दिन रुकता है। यह जहाज बहामास में रजिस्टर्ड है और फ्लोरिडा से इसका संचालन होता है। इसपर 250 लोगों का क्रू है।
जब मैंने यह लिखा कि यह हममें से ज्यादातर के बूते के बाहर की बात है, तो महज अतिश्योक्ति नहीं थी। जहाज के 165 अपार्टमेंट में से 106 अपार्टमेंट, 19 स्टूडियो अपार्टमेंट और 40 स्टूडियो हैं। कुछ समय पहले तक द वल्र्ड में महज 328 वर्ग फुट के एक स्टूडियो की कीमत 6 लाख अमेरिकी डॉलर (तीन करोड़ रुपये) थी। दो बेडरूम वाले ओशन स्टूडियो की कीमत लगभग 30 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है। वहीं पांच बेडरूम वाले द वल्र्ड स्वीट की कीमत 1.35 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) है। इतना ही नहीं, इसके निवासियों को जहाज के ईंधन, क्रू, रख-रखाव व मालिक के भोजन खर्च के लिए कम से कम बीस हजार अमेरिकी डॉलर (दस लाख रुपये) हर माह देने होते हैं। इस हिसाब से सालाना मेंटनेंस ही एक करोड़ रुपये से ऊपर का हो जाता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसके हैसियत में है। तिस पर भी कुछ ही परिवार हैं, जो इसे अपना मुख्य घर बनाकर सालभर जहाज पर ही रहते हैं। ज्यादातर लोग साल में तीन-चार महीने का वक्त ही यहां गुजारते हैं। कभी कोई, तो कभी कोई। औसतन डेढ़ सौ निवासी ही इस जहाज पर रहते हैं। इस कीमत पर भी 2002 में पानी में उतरी इस दुनिया के सभी घर 2006 तक बिक चुके थे। हालांकि जो लोग खुद को खुशकिस्मत मानते हों तो अभी कुछ लोग अपने अपार्टमेंट बेचने की फिराक में हैं। हाथ आजमाइगा?

0 comments:
Post a Comment